Thursday, 24 August 2017

कंप्यूटर मेमोरी ( Computer Memory )


कंप्यूटर मेमोरी –


मेमोरी कंप्यूटर की स्टोरेज यूनिट है। यह कम्प्यूटर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इसमें हम डाटा प्रोग्राम आदि को स्टोर करके रख सकते है। इसको नापने की साईज के आधार पर कई यूनिट है। जैसे बाईट, सबसे छोटी यूनिट बाईट एवं सबसे बडी यूनिट टेराबाईट होती है।

यह दो प्रकार की होती है।


Primary Memory

Secondary Memory


प्राइमरी मेमोरी (Primary Memory)

प्राइमरी मेमोरी :- इस मैमोरी को Main Memory भी कहा जाता है। यह दो प्रकार की होती है।

RAM
ROM

 RAM (Random Access Memory)


इसका पूरा नाम Random Access Memory है। इसकी निम्न विशेषताएँ होती है।

इसको कम्प्यूटर की प्रमुख मैमोरी कहा जाता है।यह अस्थाई मैमोरी होती है। अर्थात् इसमें स्टोर डाटा कम्पयूटर बंद होने पर डिलिट हो जाता है। जिसका पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता है।यह Volatile Memory कहलाती है।यह Semiconductor or Flip Flop से मिलकर बनी Memory होती है।यह निम्न प्रकार की होती है। जैसे SRAM, DRAM SID RAM etc.

SRAM

इसका पूरा नाम Static Random Access Memory है। || यह Flip Flop से मिलकर  बनी होती है। इसलिये यह कम Refresh होती है।

DRAM

इसका पूरा नाम Dynamic Random Access Memory है। यह मेमोरी जल्दी जल्दी रिफ्रेश होती है। Refresh का मतलब Electronic Charge or Discharge से होता है। यह एक सेकंड में हजारों बार रिफ्रेश होती है। अतः इसकी गति धीमी होती है। यह अन्य रेम की अपेक्षा सस्ती होती है।

SD RAM

इसका पूरा नाम Synchronous Dynamic Random Access Memory है।

NV RAM

इसका पूरा नाम Non Volatile Random Access Memory है। इस रेम का प्रयोग नेटवर्क डिवाइस में हार्डडिस्क के रूप में किया जाता है। यह एक मंहगी मैमोरी होती है।



ROM (Read Only Memory)


ROM का पूरा नाम Read Only Memory है। यह कम्प्यूटर की Primary Memory होती है। यह स्थाई मैमोरी होती है। इसमें कम्प्यूटर को स्टार्ट करने वाले प्राथमिक प्रोग्राम एवं सेटिंग होती है। यह तीन प्रकार की होती है।

PROM

EPROM

EEPROM

PROM

इसका पूरा नाम Programmable Read Only Memory है। इस चिप में एक बार प्रोग्राम स्टोर किया जा सकता था। यदि प्रोग्राम में त्रुटि (Error) होने पर उसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकता है।

EPROM

इसका पूरा नाम Erasable Programmable Read Only Memory है। इस चिप में स्टोर प्रोग्राम में सुधार किया जा सकता है। चिप में सुधार करने के लिये चिप को बोर्ड से निकाल कर पराबैगनी (Ultraviolet Ray) के सामने रखा जाता था।

EEPROM

इसका पूरा नाम Electronic Erasable Programmable Read Only Memory है। इस चिप ने EPROM की समस्या को दूर किया है। इस चिप में स्टोर प्रोग्राम एवं डाटा में सुधार करने के लिये विद्युत का प्रयोग किया गया था। आजकल के मदरबोर्ड में इसी रोम का प्रयोग किया जा रहा है।



सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस(Secondary Memory)


Secondary Storage Device को Auxiliary Storage Device भी कहा जाता है। यह कंप्यूटर का भाग नहीं होती है। इसकी Storage क्षमता अधिक होती है। एवं डाटा को ऐक्सेस करने कि गति Primary Memory से धीमी होती है।

डाटा को ऐक्सेस करने के आधार पर यह तीन प्रकार की होती है।

Sequential Access Device – इस क्रिया के Storage Data को उसी क्रम में ऐक्सेंस किया जाता है जिस क्रम में स्टोर किया जाता है। चुम्बकीय टेप इसी का उदाहरण है।

Index Sequential Access Method –इसमें डाटा को Sequential Access method से ही डाटा को एक्सेस किया जाता है। लेकिन इसमें डाटा को स्टोर करते समय एक इंडेक्स तैयार कर लिया जाता है।

Direct Access Method – इसमें डाटा को किसी भी क्रम में ऐक्सेस किया जा सकता है।  इसकी ऐक्सेस गति सिरियल ऐक्सेस की तुलना में अधिक होती है।

 स्टोरेज डिवाइस के प्रकार:

चुम्बकीय टेप (Magnetic Tape) :-
Magnetic Tape एक स्थाई द्वितीयक स्टोरेज डिवाइज है। इसमें एक प्लास्टिक के टेप पर चुम्बकीय पदार्थ (Magnetic oxide) का लेप लगा रहता है।

कार्टेज टेप (Cartridge Tape) :-
इस टेप की चौडाई चुम्बकीय टेप से कम होती है। 1970 के दशक के अंत में घरेलू कम्प्यूटरों में कॉम्पेक्ट कैसेट का प्रयोग किया जाता था

चुम्बकीय डिस्क (Magnetic Disk) आजकल डाटा को स्टोर करने के लिए चुम्बकीय डिस्क का प्रयोग किया जा रहा है। चुम्बकीय डिस्क दो प्रकार की होती है।

Floppy Disk (फ्लॉपी डिस्क)

Hard Disk (हार्ड डिस्क)

फ्लॉपी डिस्क:- फ्लॉपी डिस्क को डिक्केट या फ्लॉपी भी कहा जाता है। इसका प्रयोग माइको कम्प्यूटर में होता है। यह आकार एवं साईज के आधार पर दो प्रकार की होती है।

Mini Floppy :- यह आकार में 5.25  इंच की होती है, संग्रहण क्षमता 1.2 MB होती है। इनकी Drive भी आकार में इसी के आकार की हो


Micro Floppy :- यह आकर 3.50 इंच की होती है। इनकी संग्रहण क्षमता 1.4 MB होती है।

हार्ड डिस्क :- हार्ड डिस्क का विकास कम्प्यूटर में डाटा को स्टोर करने के लिये किया गया था आज कल इसका प्रयोग कम्प्यूटर से आगे बढकर कई क्षेत्रों में हो रहा है। डिस्क की प्लेट में Track और Sector होता है। एक सेक्टर में डाटा स्टोर होता है।
Hard Disk Drives - data transfer rate सबसे अधिक होती है। यह 128 GB से कई TB तक की आती है।

डाटा को स्टेार एवं पढ़ने के लिये तीन तरह के समय लगते है। जो निम्न है।

Seek Time :- डिस्क में डाटा को रीढ़ या राईट करने वाले Track तक पहुंच में लगा समय सीक टाइम कहलता है।

Latency time :- Track से डाटा को Sector तक पहुंच में लगा समय लेटेंसी टाईम कहलाता है।

Transfer Rate :- Sector में डाटा को लिखने एवं पढने में जो समय लगता है। उसे Transfer Rated कहा जाता है।

ऑप्टिकल डिस्क (Optical Disk):-  ओप्टिकल डिस्क वे डिस्क होती है। जिसमें डाटा को रीड और स्टोर करने के लिये लाईटा का प्रयोग किया जाता है। ऑपटिकल डिस्क कहलाती है। इस डिस्ट में एक रासायनिक पदार्थ का लेप रहता है।

Compact Disk (CD)- सामान्यतया 700 MB की होती है। यह दो प्रकार की होती है - CD-R तथा CD-RW

Digital Versatile Disk (DVD) - सामान्यतया 4.7 GB की होती है परन्तु यह 4.7 GB से 17  GB तक की हो सकती है। यह भी दो प्रकार की होती है - DVD-R तथा DVD-RW

Blue ray disks- सामान्यतया 25 GB से 50 GB की होती है


Flash drives - सामान्यतया 2 GB से 16 GB की होती है।


मेमोरी यूनिट (Memory Unit)

Unit                Short Name          Capacity

Bit                     Bit                               0,1 (Binary Language)
Nibble              Nibble                        4 bits
Byte                  Byte                            8 bits
Kilo Byte         KB                               1024 Bytes=1 KB
Mega Byte      MB                              1024KB=1MB
Giga Byte        GB                               1024MB=1 GB
Tera Byte        TB                               1024 GB= 1TB
Peta Byte        PB                               1024 TB = 1 PB
Exa Byte         EB                               1024 PB = 1 EB
Zetta Byte      ZB                                1024 EB = 1 ZB
Yotta Byte      YB                               1024 ZB = 1 YB
Bronto Byte   BB                               1024 YB = 1 BB

Wednesday, 23 August 2017

कंप्यूटर से संबन्धित सामान्य ज्ञान


कंप्यूटर से संबन्धित सामान्य ज्ञान


21. CPU के ALU में होते हैं ?

(A) RAM स्पेस
(B) रजिस्टर
(C) बाइट स्पेस
(D) इनमें से सभी

Answer B

22. गणना और तुलना के लिए कम्प्यूटर के किस भाग का प्रयोग किया जाता है ?

(A) डिस्क यूनिट
(B) मोडम
(C) ALU
(D) कंट्रोल यूनिट

Answer C

23. एक हार्डवेयर डिवाइस जो डाटा को अर्थ पूर्ण इनफार्मेशन में परिवर्तित करता है ?

(A) प्रोसेसर
(B) इनपुट डिवाइस
(C) प्रोग्राम
(D) प्रोटेक्टर

 Answer A

24. प्रोसेसर के तीन मुख्य भाग है ?

(A) ALU, कंट्रोल यूनिट और RAM
(B) ALU, कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर
(C) कैश, कंट्रोल यूनिट और रजिस्टर
(D) इनमें से कोई नहीं

 Answer B

25. CPU और I/O के बीच सिग्नलों के मूवमेंट को कौन नियंत्रित करता है ?

(A) कंट्रोल यूनिट
(B) ALU
(C) मेमोरी यूनिट
(D) इनमें से कोई नहीं

 Answer A

26. कम्प्यूटर के सेंट्रल प्रोसैसिंग यूनिट का Function है ?

(A) डेटा डिलीट करता है
(B) इनवाइस बनाता है
(C) गणनाएँ और प्रोसैसिंग करता है
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer C

27. निम्न में से कौन-सा कम्प्यूटर का बुनियादी कार्य नहीं है?

(A) डाटा को प्रोसैस करना
(B) टैक्सट को स्कैन करना
(C) इनपुट को स्वीकार करना
(D) डाटा को स्टोर करना

Answer B

28. परिचालन सम्पन्न करता है ?

(A) एल्गोरिद्म
(B) अर्थमैटिक
(C) ASCII
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer B

29. कम्प्यूटर में अधिकांश प्रोसैसिंग किसमे होती है ?

(A) मदरबोर्ड
(B) मेमोरी
(C) CPU
(D) RAM

Answer C

30. कम्प्यूटर निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य नहीं करता है ?

(A) प्रोसैसिंग
(B) अंडरस्टैंडिंग
(C) इंप्यूटिंग
(D) आउटपुटिंग

Answer B

31. प्रमुख मेमोरी किसके समन्वय से कार्य करती है ?

(A) इनटेल
(B) विशेष कार्य कार्ड
(C) RAM
(D) CPU

Answer D

32. माइक्रोप्रोसेसर जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, उसे कहा जाता है ?

(A) सॉफ्टवेयर
(B) माइक्रोचिप
(C) मॅक्रोचिप
(D) सभी कथन सत्य है

Answer B

33. कंप्यूटर द्वारा प्रोड्यूस किया गया परिमाण है ?

(A) मेमोरी
(B) डाटा
(C) आउटपुट
(D) इनपुट

Answer C

34. इनपुट का आउटपुट में रुपान्तरण किया जाता है ?

(A) मेमोरी द्वारा
(B) सी पी यू द्वारा
(C) इनपुट और आउटपुट द्वारा
(D) पेरिफेरल्स द्वारा

Answer B

35. प्रोसेस्ड डेटा को कहते हैं ?

(A) आउटपुट
(B) प्रोसेस
(C) इनपुट
(D) सभी

Answer A

36. सी पी यू का मुख्य घटक है ?

(A) कंट्रोल यूनिट
(B) मेमोरी
(C) अर्थमैटिक लॉजिक यूनिट
(D) ये सभी

Answer D

37. कंप्यूटर की क्षमता है ?

(A) निम्न
(B) उच्च
(C) सीमित
(D) असीमित

Answer C

38. कंप्यूटर को किस प्रकार की बुद्धि की संज्ञा दी गई है ?

(A) मानव
(B) कृत्रिम
(C) शुद्ध
(D) अन्य

Answer B

39. मनुष्य की स्मरण शक्ति कंप्यूटर की तुलना में होती है ?

(A) सामान्य
(B) उच्च
(C) निम्न
(D) औसत

Answer A

40. मानव-मन तथा कंप्यूटर में किसकी गति अधिक है ?

(A) कंप्यूटर
(B) मानव-मन
(C) दोनों में बराबर
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer B






कंप्यूटर से संबन्धित सामान्य ज्ञान


कंप्यूटर से संबन्धित सामान्य ज्ञान


1. कंप्यूटर के आविष्कारक कौन हैं ?

(A) वॉन न्यूमेन
(B) जे एस किल्बी
(C) चार्ल्स बैबेज
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer C

2. सबसे पहला कंप्यूटर का नाम क्या था ?

(A) ATARIS
(B) ENIAC
(C) TANDY
(D) NOVELLA

 Answer B

3. आधुनिक कम्प्यूटर की खोज सर्वप्रथम कब हुई ?

(A) 1949
(B) 1951
(C) 1946
(D) 1947

Answer C

4. कम्प्यूटर के क्षेत्र में महान क्रांति कब से आई ?

(A) 1977
(B) 2000
(C) 1955
(D) 1960

Answer D

5. कंप्यूटर का हिन्दी नाम क्या है ?

(A) गणना करनेवाला
(B) संगणक
(C) हिसाब लगानेवाला
(D) परिगणक

Show Answer B

6. कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है ?

(A) 5 दिसम्बर
(B) 14 दिसम्बर
(C) 22 दिसम्बर
(D) 2 दिसम्बर

Answer D

7. CPU का पूर्ण रूप क्या है ?

(A) Central Processing Unit
(B) Central Problem Unit
(C) Central Processing Union
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer B

8. इनमें से कौन सर्च इंजन नहीं है ?

(A) Google
(B) Yahoo
(C) Baidu
(D) Wolfram Alpha

Answer D

9. निम्न में कौन इनपुट इकाई है ?

(A) माऊस
(B) की-बोर्ड
(C) स्कैनर
(D) इनमें से सभी

 Answer D

10. 1 किलोबाइट (KB) कितने बाइट के बराबर होते है ?

(A) 1024 बाइट
(B) 1024 मेगाबाइट
(C) 1024 गीगाबाइट
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer A

11. 1 मेगाबाइट (MB) कितने बाइट के बराबर होते है ?

(A) 1024 KB
(B) 1024 MB
(C) 1024 GB
(D) 1024 TB

 Answer A

12. 1 गीगाबाइट (GB) कितने बाइट के बराबर होते है ?

(A) 1024 KB
(B) 1024 MB
(C) 1024 GB
(D) 1024 TB

Answer B

13. कम्प्यूटरों में प्रयुक्त आई. सी. चिप बनते हैं ?

(A) क्रोमियम से
(B) आयरन औकसाइड से
(C) सिल्वर से
(D) सिलिकॉन से

Answer D

14. इन्टरनेट के पते में पद एचटीटीपी का सही विस्तृत रूप है ?

(A) higher text transfer protocol
(B) higher transfer tex protocol
(C) hybrid text transfer protocol
(D) hyper text transfer protocol

Answer D

15. किसी कंप्यूटर के प्रोग्राम में बच्चों द्वारा प्रयुक्त भाषा प्रायः कौन-सी होती है ?

(A) बेसिक
(B) जावा
(C) लोगो
(D) पायलट

Answer C

16. एक सुवाह्य, निजी कंप्यूटर जो आपकी गोद में रखने लायक छोटा-सा होता है, क्या कहलाता है ?

(A) मेनफ्रेम कंप्यूटर
(B) नोटबुक कंप्यूटर
(C) वर्कस्टेशन
(D) पी. डी. ए.

Answer B

17. कोडांतरक एक प्रोग्राम है, वह निम्नलिखित में से किससे प्रोग्राम का रूपान्तरण है ?

(A) मशीन से निम्न-स्तर तक
(B) निम्न-स्तर से उच्च स्तर तक
(C) उच्च स्तर से कोडांतरण तक
(D) कोडांतरण से मशीन तक

Answer D

18. मल्टी प्रोसेसिंग (Multi Processing) होती है ?

(A) एक प्रोसेसर द्वारा
(B) एक से अधिक प्रोसेसर द्वारा
(C) बिना किसी प्रोसेसर के
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer B

19. निम्नलिखित में से ऑप्टिकल मेमोरी है ?

(A) बबल मेमोरीज
(B) फ्लॉपी डिस्क
(C) सी डी–रोम
(D) कोर मेमोरीज

Answer C

20. CPU में कंट्रोल, मेमोरी और तीसरा कौन सा यूनिट होते हैं ?

(A) माइक्रो
(B) प्रोसेसर
(C) आउटपुट
(D) अर्थमैटिक/लॉजिक

Answer D



F1 to F12 Function Keys


 F1 to F12 Function Keys



F1 Key

📒F1 key is universally linked to Help in almost every program, may it be Chrome or Microsoft Word.

 📒Win Key+F1 opens the Microsoft Windows help and support center.

📒Shift + F1 reveals formatting in MS Word.

📒Ctrl+F1 opens Task Pane in MS Office.

F2 Key

📒Hotkey to rename any of the highlighted icon, file or folders. Select a file/folder/icon and click F2 to rename it.

📒Ctrl+F2 opens the print preview in MS Word.

📒Fn+F2 mutes the volume of your PC.

📒Alt+Ctrl+F2 opens document library in MS Office.

📒When clicked during Boot Process, F2 key takes you to the BIOS setup of your PC.

F3 Key

📒F3 often activates search function in different applications including the leading browsers like Google Chrome, Firefox and Microsoft Edge.

📒Fn+F3 to decrease volume in some laptops.

📒Click Shift + F3 to change the text in Microsoft Word from upper to lower case

📒Shift +F3 opens the search in Google Chrome.

F4 Key

📒F4 is often used to close the applications.

📒Alt+F4 closes the currently open program.

📒Alt+F4 opens the shutdown option when no program is open.

📒Ctrl+F4 closes a part of the running program such as a tab or a document.

📒Click Fn+F4 to increase the volume in some laptops.F4 takes you to the address bar in Windows Explorer and Microsoft Edge.F4 opens a fullscreen window in some applications like Space Cadet and 3D Pinball.

F5 Key

F5 Key is often used to refresh a web page.

📒Click F5 to open Find & Replace window in MS Word.

📒Starts a slideshow when clicked in PowerPoint.

📒Fn+F5 decreases brightness on your monitor on some laptops.

F6 Key

This key takes you to the address bar in some browsers like Google Chrome, Firefox, Microsoft Edge and many other popular browsers.

📒Fn+F6 increases the brightness of your monitor on some laptops.

F7 Key

📒F7 opens spelling and grammar checker in MS Word.

📒Shift+F7 opens thesaurus in MS Word.

📒Fn+F7 opens second screen options in some laptops and opens display scheme in some laptops.

F8 Key

📒Commonly used to start your Windows PC in Safe Mode.Takes you to Windows Recovery system at times.

F9 Key

📒If you are using MS Word,

📒 F9 key will update your document.

📒Click F9 to send or receive email in Microsoft Outlook

F10 Key

📒F10 Key opens Menu Bar in the open application.

📒Shift+F10 works as right click option.

F11 Key

📒Enters and exits Full-Screen Mode in almost every popular browser including Chrome, Firefox and Microsoft Edge.

📒CTRL+F11 opens the hidden recovery options in some Windows laptops.

📒Alt+F11 opens the Visual Basic Editor.

F12 Key

📒If you are working on MS Word, click F12 to open Save As window.

📒Win+F12 saves your document in MS Word.

📒CTRL+F12 opens a document in MS Word.

📒Opens Inspect Element in popular web browsers

Tuesday, 22 August 2017

Computer Output Devices


आउटपुट डिवाइस (Output Device)


 “वे उपकरण जिनके द्वारा कंप्यूटर से प्राप्त परिणामों को प्राप्त किया जाता है आउटपुट डिवाइसेज कहलाते हैं ”

आउटपुट डिवाइस कई प्रकार के होते है |

मॉनीटर (Monitor)

प्रिंटर (Printer)

प्लोटर (Plotter)

प्रोजेक्टर (Projector)

साउंड कार्ड (Sound Card)

इअर फोन(Ear phone)


मॉनीटर(Monitor:-

मॉनीटर(Monitor) एक ऐसा आउटपुट संयंत्र (Output Device) है जो टी.वी. जैसे स्क्रीन पर आउटपुट को प्रदर्शित करता है इसे विजुअल डिस्प्ले यूनिट (Visual Display Unit) भी कहते है मॉनीटर (Monitor) को सामान्यतः उनके द्वारा प्रदर्शित रंगों के आधार पर तीन भागों में वर्गीकृत किया जाता है-


मोनोक्रोम (Monochrome):- यह शब्द दो शब्दों मोनो (Mono) अर्थात एकल (Single) तथा क्रोम (Chrome) अर्थात रंग (Color) से मिलकर बना है इसलिये इसे Single Color Display कहते हैतथा यह मॉनीटर आउटपुट को Black & White रूप में प्रदर्शित (Display) करता है|

ग्रे-स्केल (Gray-Scale):- यह मॉनीटर मोनोक्रोम जैसे ही होते हैं लेकिन यह किसी भी तरह के Display को ग्रे शेडस (Gray Shades) में प्रदर्शित (Show) करता हैं इस प्रकार के मॉनीटर अधिकतर हैंडी कंप्यूटर जैसे लैप टॉप (Laptop) में प्रयोग किये जाते हैं

रंगीन मॉनीटर (Color Monitors):- ऐसा मॉनीटर RGB (Red-Green-Blue) विकिरणों के समायोजन के रूप में आउटपुट को प्रदर्शित करता है सिद्धांत के कारण ऐसे मॉनीटर उच्च रेजोलुशन (Resolution) में ग्राफिक्स (Graphics) को प्रदर्शित करने में सक्षम होते हैं कंप्यूटर मेमोरी की क्षमतानुसार ऐसे मॉनीटर 16 से लेकर 16 लाख तक के रंगों में आउटपुट प्रदर्शित करने की क्षमता रखते हैं

प्रिंटर (Printer):-

प्रिंटर एक ऑनलाइन आउटपुट डिवाइस (Online Output Device) है जो कंप्यूटर से प्राप्त जानकारी को कागज पर छापता है कागज पर आउटपुट (Output) की यह प्रतिलिपि हार्ड कॉपी (Hard Copy) कहलाती है कंप्यूटर से जानकारी का आउटपुट (Output) बहुत तेजी से मिलता है और प्रिंटर (Printer) इतनी तेजी से कार्य नहीं कर पाता इसलिये यह आवश्यकता महसूस की गयी कि जानकारियों को प्रिंटर (Printer) में ही स्टोर (Store) किया जा सके इसलिये प्रिंटर (Printer) में भी एक मेमोरी (Memory) होती है जहाँ से यह परिणामों को धीरे-धीरे प्रिंट करता हैं

“प्रिंटर (Printer) एक ऐसा आउटपुट डिवाइस (Output Device) है जो सॉफ्ट कॉपी (Soft Copy) को हार्ड कॉपी (Hard Copy) में परिवर्तित (Convert) करता हैं”


Plotter:-

Plotter एक आउटपुट डिवाइस हैं इससे चित्र (Drawing), चार्ट (Chart), ग्राफ (Graph) आदि को प्रिंट किया जा सकता हैं यह 3 D Printing भी कर सकते हैं इसके द्वारा बैनर पोस्टर आदि को प्रिंट किया जा सकता हैं

“Plotter एक ऐसा आउटपुट डिवाइस हैं जो चार्ट (chart), ग्राफ (Graph), चित्र (Drawing), रेखाचित्र (Map) आदि को हार्ड कॉपी पर प्रिंट करता हैं ”


यह दो प्रकार के होते हैं

Drum pen PlotterFlat bed Plotter

Sound Card & Speaker:-

साउंड कार्ड एक विस्तारक (Expansion) बोर्ड होता है जिसका प्रयोग साउंड को सम्पादित (Transacted) करने तथा Output देने के लिए किया जाता है कंप्यूटर में गाने सुनने फिल्म देखने या गेम खेलने के लिए इसका प्रयोग किया जाना आवश्यक होता है आजकल यह Sound Card मदर बोर्ड में पूर्व निर्मित (in built) होता हैं साउंड कार्ड तथा स्पीकर एक दूसरे के पूरक होते हैं साउंड कार्ड की सहायता से ही स्पीकर ध्वनि उत्पन्न करता हैं प्राय: सभी साउंड कार्ड MIDI (Musical Instrument Digital Interface) Support करते हैं मीडी संगीत को इलेक्ट्रोनिक रूप में व्यक्त करने का एक मानक हैं साउंड कार्ड दो तरीको से डिजिटल डाटा को एनालॉग सिग्नल में बदलता हैं|


Projector:-

प्रोजेक्टर भी एक आउटपुट डिवाइस हैं प्रोजेक्टर का प्रयोग चित्र या वीडियो को एक प्रोजेक्शन स्क्रीन पर प्रदर्शित करके श्रोताओ को दिखाने के लिए किया जाता हैं|


प्रोजेक्टर निम्नलिखित प्रकार के होते हैं –

वीडियो प्रोजेक्टर     2. मूवी प्रोजेक्टर     3. स्लाइड प्रोजेक्टर

Computer Input Devices



Computer Input Devices......




“Input Device वे Device है जो हमारे निर्देशों या आदेशों को Computer  के मष्तिष्क, सी.पी.यू. (C.P.U.) तक पहुचाते हैं|”

Input Device कई प्रकार के होते है जो निम्न प्रकार है –

Keyboard

Mouse

Joystick

Trackball

Light pen

Touch screen

Digital Camera

Scanner

Digitizer

TabletBar Code Reader

OMR

OCR

MICR

ATM

की-बोर्ड (Keyboard)



की-बोर्ड कंप्यूटर का एक पेरिफेरल है जो आंशिक रूप से टाइपराइटर के की-बोर्ड की भांति होता हैं| की-बोर्ड को टेक्स्ट तथा कैरेक्टर इनपुट करने के लिये डिजाइन किया गया हैं| भौतिक रूप से, कंप्यूटर का की-बोर्ड आयताकार होता हैं| इसमें लगभग 108 Keys होती हैं| की-बोर्ड में कई प्रकार की कुंजियाँ (Keys) होती है जैसे- अक्षर (Alphabet), नंबर (Number), चिन्ह (Symbol), फंक्शन की (Function Key), एर्रो की (Arrow Key) व कुछ विशेष प्रकार की Keys भी होती हैं|


 हम की-बोर्ड की संरचना के आधार पर इसकी कुंजियो को छ: भागो में बाँट सकते है-

एल्फानुमेरिक कुंजियाँ (Alphanumeric Keys)

न्यूमेरिक की-पैड (Numeric Keypad)

फंक्शन की (Function Keys)

विशिष्ट उददेशीय कुंजियाँ (Special Purpose Keys)

मॉडिफायर कुंजियाँ (Modifier Keys)

कर्सर कुंजियाँ (Curser Keys)



एल्फानुमेरिक कुंजियाँ (Alphanumeric Keys):- Alphanumeric Keys की-बोर्ड के केन्द्र में स्थित होती हैं| Alphanumeric Keys में Alphabets (A-Z), Number (0-9), Symbol (@, #, $, %, ^, *, &, +, !, = ), होते हैं| इस खंड में अंको, चिन्हों, तथा वर्णमाला के अतिरिक्त चार कुंजियाँ Tab, Caps, Backspace तथा Enter कुछ विशिष्ट कार्यों के लिये होती हैं|

न्यूमेरिक की-पैड (Numeric Keypad):- न्यूमेरिक की-पैड (Numeric Keypad) में लगभग 17 कुंजियाँ होती हैं| जिनमे 0-9 तक के अंक, गणितीय ऑपरेटर (Mathematic operators) जैसे- +, -. *, / तथा Enter key होती हैं |

फंक्शन की (Function Keys):- की-बोर्ड के सबसे ऊपर संभवतः ये 12 फंक्शन कुंजियाँ होती हैं| जो F1, F2……..F12 तक होती हैं| ये कुंजियाँ निर्देशों को शॉट-कट के रूप में प्रयोग करने में सहायक होती हैं| इन Keys के कार्य सॉफ्टवेयर के अनुरूप बदलते रहते हैं|

विशिष्ट उददेशीय कुंजियाँ (Special Purpose Keys):- ये कुंजियाँ कुछ विशेष कार्यों को करने के लिये प्रयोग की जाती है| जैसे- Sleep, Power, Volume, Start, Shortcut, Esc, Tab, Insert, Home, End, Delete, इत्यादि| ये कुंजियाँ नये ऑपरेटिंग सिस्टम के कुछ विशेष कार्यों के अनुरूप होती हैं|

मॉडिफायर कुंजियाँ (Modifier Keys):- इसमें तीन कुंजियाँ होती हैं, जिनके नाम SHIFT, ALT, CTRL हैं| इनको अकेला दबाने पर कोई खास प्रयोग नहीं होता हैं, परन्तु जब अन्य किसी कुंजी के साथ इनका प्रयोग होता हैं तो ये उन कुंजियो के इनपुट को बदल देती हैं| इसलिए ये मॉडिफायर कुंजी कहलाती हैं|

कर्सर कुंजियाँ (Cursor Keys):- ये चार प्रकार की Keys होती हैं UP, DOWN, LEFT तथा RIGHT | इनका प्रयोग कर्सर को स्क्रीन पर मूव कराने के लिए किया जाता है|

की-बोर्ड के प्रकार

साधारण कीबोर्ड (Normal Keyboard)

तार रहित की-बोर्ड (Wireless Keyboard)

अरगानोमिक की-बोर्ड (Ergonomic Keyboard)

साधारण कीबोर्ड:- साधारण कीबोर्ड वे कीबोर्ड होते हैं, जो सामान्य रूप से प्रयोग (Use) किये जाते हैं, जिसे User अपने PC में प्रयोग करता हैं | इसका आकार आयताकार होता है, इसमें लगभग 108 Keys होती हैं एवं इसे Computer से Connect करने के लिए एक Cable होती हैं जिसे CPU से जोडा  जाता हैं|

तार रहित की-बोर्ड:- तार रहित की-बोर्ड (Wireless Keyboard) प्रयोक्ता (User) को की- बोर्ड में तार के प्रयोग से छुटकारा दिलाता है | कुछ कंपनियों ने तार रहित की-बोर्ड का बाजार में प्रवेश कराया है| यह की-बोर्ड सीमित दूरी तक कार्य करता है| यह तार रहित की-बोर्ड थोडा महँगा होता है तथा इसमें थोड़ी तकनीकी जटिलता होती है| इसमें तकनीकी जटिलता होने के कारण इसका प्रचलन बहुत अधिक नहीं हो पाया है|

अरगानोमिक की-बोर्ड:- बहुत सारी कंपनियों ने एक खास प्रकार के की-बोर्ड का निर्माण किया है, जो प्रयोक्ता (User) को टाइपिंग करने में दूसरे की-बोर्ड की अपेक्षा आराम देता है| ऐसे की-बोर्ड अरगानोमिक की-बोर्ड (Ergonomic Keyboard)  कहलाते है ऐसे की-बोर्ड विशेष तौर पर प्रयोक्ता (User) की कार्य क्षमता बढाने के साथ साथ लगातार टाइपिंग करने के कारण उत्पन्न होने वाले कलाई (Wrist) के दर्द को कम करने में सहायता देता है |

माउस (Mouse)


वर्तमान समय में माउस सर्वाधिक प्रचलित Pointer Device है, जिसका प्रयोग चित्र या ग्राफिक्स (Graphics) बनाने के साथ साथ किसी बटन (Button) या मेन्यू (Menu) पर क्लिक करने के लिये किया जाता है | इसकी सहायता से हम की-बोर्ड का प्रयोग किये बिना अपने पी.सी. को नियंत्रित कर सकता है |

माउस में दो या तीन बटन होते है जिनकी सहायता से कंप्यूटर को निर्देश दिये जाते है| माउस को हिलाने पर स्क्रीन पर Pointer Move करता है| माउस के नीचे की ओर रबर की गेंद (Boll)  होती है| समतल सतह पर माउस को हिलाने पर यह गेंद घुमती है|


माउस के कार्य:-

क्लिकिंग (Clicking)डबल क्लिकिंग (Double Clicking)दायाँ क्लिकिंग (Right Clicking)ड्रैगिंग (Dragging)स्क्रोलिंग (Scrolling)

माउस के प्रकार:- माउस प्रायः तीन प्रकार के होते है |

मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse)

प्रकाशीय माउस (Optical Mouse)

तार रहित माउस (Cordless Mouse)

मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse): मैकेनिकल माउस (Mechanical Mouse) वे माउस होते है| जिनके निचले भाग में एक रबर की गेंद लगी होती है जब माउस को सतह पर घुमाते है तो वह उस खोल के अंदर घुमती है माउस के अंदर गेंद के घूमने से उसके अंदर के सेन्सर्स (Censors) कंप्यूटर को संकेत (Signal) देते है

प्रकाशीय माउस (Optical Mouse):- प्रकाशीय माउस (Optical Mouse) एक नये प्रकार का नॉन मैकेनिकल (non-mechanical) माउस है | इसमें प्रकाश की एक पुंज (किरण) इसके नीचे की सतह से उत्सर्जित होती है जिसके परिवर्तन के आधार पर यह ऑब्जेक्ट (Object) की दूरी, तथा गति तय करता है |

 तार रहित माउस (Cordless Mouse):- तार रहित माउस (Cordless Mouse) वे माउस है जो आपको तार के झंझट से मुक्ति देता है| यह रेडियो फ्रीक्वेंसी (Radio frequency) तकनीक की सहायता से आपके कंप्यूटर को सूचना कम्युनिकेट (Communicate) करता हैं| इसमें दो मुख्य कम्पोनेंट्स ट्रांसमीटर तथा रिसीवर होते है ट्रांसमीटर माउस में होता है जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक (Electromagnetic) सिग्नल (Signal) के रूप में माउस की गति तथा इसके क्लिक किये जाने की सूचना भेजता है रिसीवर जो आपके कंप्यूटर से जुड़ा होता है उस सिग्नल को प्राप्त करता है |

जॉयस्टिक (Joystick)


यह डिवाइस (Device) वीडियो गेम्स खेलने के काम आने वाला इनपुट डिवाइस (Input Device)  है इसका प्रयोग बच्चो द्वारा प्रायः कंप्यूटर पर खेल खेलने के लिये किया जाता है| क्योकि यह बच्चो को कंप्यूटर सिखाने का आसान तरीका है| वैसे तो कंप्यूटर के सारे खेल की-बोर्ड द्वारा खेले जा सकते है परन्तु कुछ खेल तेज गति से खेले जाते है उन खेलो में बच्चे अपने आप को सुबिधाजनक महसूस नहीं करते है इसलिए जॉयस्टिक का प्रयोग किया जाता है |



ट्रैकबाल (Trackball)


ट्रैक बोंल एक Pointing input Device है| जो माउस (Mouse) की तरह ही कार्य करती है | इसमें एक उभरी हुई गेंद होती है तथा कुछ बटन होते है| सामान्यतः पकड़ते समय गेंद पर आपका अंगूठा होता है तथा आपकी उंगलियों उसके बटन पर होती है| स्क्रीन पर पॉइंटर (Pointer) को घुमाने के लिये अंगूठा से उस गेंद को घुमाते है ट्रैकबोंल (Trackball) को माउस की तरह घुमाने की आवश्यकता नहीं होती इसलिये यह अपेक्षाकृत कम जगह घेरता है | इसका प्रयोग Laptop, Mobile तथा Remold में किया जाता हैं |




 लाइट पेन (Light Pen)

लाइट पेन (Light Pen) का प्रयोग कंप्यूटर स्क्रीन पर कोई चित्र या ग्राफिक्स बनाने में किया जाता है लाइट पेन में एक प्रकाश संवेदनशील कलम की तरह एक युक्ति होती है| अतः लाइट पेन का प्रयोग ऑब्जेक्ट के चयन के लिये होता है| लाइट पेन की सहायता से बनाया गया कोई भी ग्राफिक्स कंप्यूटर पर संग्रहित किया जा सकता है तथा आवश्यकतानुसार इसमें सुधार किया जा सकता है |



 टच स्क्रीन (Touch Screen)

टच स्क्रीन (Touch Screen) एक Input Device है| इसमें एक प्रकार की Display होती है| जिसकी सहायता से User किसी Pointing Device की वजह अपनी अंगुलियों को स्थित कर स्क्रीन पर मेन्यू या किसी ऑब्जेक्ट का चयन करता है| किसी User को कंप्यूटर की बहुत अधिक जानकारी न हो तो भी इसे सरलता से प्रयोग किया जा सकता है | टच स्क्रीन (Touch Screen) का प्रयोग आजकल रेलवेस्टेशन, एअरपोर्ट, अस्पताल, शोपिंग मॉल, ए.टी.ऍम. इत्यादि में होने लगा है |


बार-कोड रीडर (Bar code reader

बार-कोड रीडर (Bar code reader) का प्रयोग Product के ऊपर छपे हुए बार कोड को पढ़ने के लिये किया जाता है किसी Product के ऊपर जो Bar Code बार-कोड रीडर (Bar code reader) के द्वारा उत्पाद की कीमत तथा उससे सम्बंधित दूसरी सूचनाओ को प्राप्त किया जा सकता हैं|


 स्कैनर (Scanner)

स्केनर (Scanner) एक Input Device है ये कंप्यूटर में किसी Page पर बनी आकृति या लिखित सूचना को सीधे Computer में Input करता है इसका मुख्य लाभ यह है कि User को सूचना टाइप नहीं करनी पड़ती हैं|


ओ.एम.आर. (OMR)

ओ.एम.आर. (OMR) या ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader) एक ऐसा डिवाइस है जो किसी कागज पर पेन्सिल या पेन के चिन्ह की उपस्थिति और अनुपस्थिति को जांचता है इसमें चिन्हित कागज पर प्रकाश डाला जाता है और परावर्तित प्रकाश को जांचा जाता है| जहाँ चिन्ह उपस्थित होगा कागज के उस भाग से परावर्तित प्रकाश की तीव्रता कम होगी | ओ.एम.आर. (OMR) किसी परीक्षा की उत्तरपुस्तिका को जाँचने के लिये प्रयोग की जाती है| इन परीक्षाओं के प्रश्नपत्र में वैकल्पिक प्रश्न होते हैं |


 ओ.सी.आर. (OCR)

ऑप्टिकल कैरेक्टर रेकोग्निशन (Optical Character Recognition) अथवा ओ.सी.आर.(OCR) एक ऐसी तकनीक है | जिसका प्रयोग किसी विशेष प्रकार के चिन्ह, अक्षर, या नंबर को पढ़ने के लिये किया जाता है इन कैरेक्टर को प्रकाश स्त्रोत के द्वारा पढ़ा जा सकता हैं| ओ.सी.आर (OCR) उपकरण टाइपराइटर से छपे हुए कैरेक्टर्स, कैश रजिस्टर के कैरक्टर और क्रेडिट कार्ड के कैरेक्टर को पढ़ लेता हैं| ओ.सी.आर (OCR) के फॉण्ट कंप्यूटर में संग्रहित रहते है | जिन्हें ओ.सी.आर. (OCR) स्टैंडर्ड कहते हैं|

ए.टी.एम.(ATM)

स्वचालित मुद्रा यंत्र या ए.टी.एम. (Automatic Teller Machine) ऐसा यंत्र है जो हमे प्रायः बैंक में, शॉपिंग मौल में, रेलवे स्टेशन पर, हवाई अड्डों पर, बस स्टैंड पर, तथा अन्य महत्वपूर्ण बाजारों तथा सार्वजनिक स्थानों पर मिल जाता हैं| ए.टी.एम. की सहायता से आप पैसे जमा भी कर सकते है, निकाल भी सकते है, और बैलेंस भी चेक कर सकते है| ए.टी.एम. की सुबिधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है|


एम.आई.सी.आर.(MICR)

मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकोग्निशन (Magnetic Ink Character Recognition) व्यापक रूप से बैंकिंग में प्रयोग होता है, जहाँ लोगो को चेकों की बड़ी संख्या के साथ काम करना होता हैं| इसे संक्षेप में एम.आई.सी.आर.(MICR) कहाँ जाता हैं| एम.आई.सी.आर (MICR) का प्रयोग चुम्बकीय स्याही (Megnatic Ink) से छपे कैरेक्टर को पढ़ने के लिये किया जाता हैं| यह मशीन तेज व स्वचलित होतीहैं साथ ही इसमें गलतियां होने के अवसर बिल्कुल न के बराबर होते हैं|




सुपर कंप्यूटर की कुछ जानकारियां super computer


सुपर कंप्यूटर की कुछ जानकारियां super computer



सुपर कंप्यूटर क्या है. यह तो आप लोगों को उसके नाम से ही पता चल गया होगा. बहुत ही ज्यादा आधुनिक और तेजी से गणना करने वाले तथा एक ही समय में बहुत से भी काम करने की क्षमता रखने वाला सुपर कंप्यूटर होता है.

सन 1980 में इंडिया के पास super computer नहीं था. उस वक्त तकनीकी युग  की शुरुआत भारत में हो चुकी थी. तथा भारत को भी अपना खुद का सुपर कंप्यूटर चाहिए था. जिस कारण उसने अमेरिका से सुपर कंप्यूटर लेना चाहा उस वक्त अमेरिका के पास अपना खुद का सुपर कंप्यूटर था. पर अमेरिका ने किसी भी तरीके से अपना सुपर कंप्यूटर भारत को देने से इनकार कर दिया. क्योंकि अमेरिका नहीं चाहता था कि कोई दूसरा देश अमेरिका की बराबरी तकनीकी रूप से कर सके. और भारत भी किसी से कम नहीं यह बताने में भारत को ज्यादा समय नहीं लगा सेंटर ऑफ डेवलपमेंट पुणे के द्वारा परम-8000  कंप्यूटर का अविष्कार करके भारत ने पूरी दुनिया को दिखा दिया. अभी अपने खुद के सुपर कंप्यूटर बनाए जा सकते हैं. और भारत द्वारा बनाए गए super computer परम 8000  को और अन्य तीन देशों में दिया गया. जिनमें रूस,uk और जर्मनी देश थे. तथा उसके पश्चात  सन 1998  मैं  सी-डैक ने एक और सुपर कंप्यूटर बनाया. और उसका नाम परम-10000  रखा गया. तथा यह कंप्यूटर एक खरब से भी ज्यादा कैलकुलेशन प्रति सेकंड में कर सकता था. और आज भारत  ने पूरे   दुनिया में सुपर कंप्यूटरों के क्षेत्र में भारत का भी नाम आता है.

 यह भी माना जाता है कि चीन में 2020 तक super computer काम करना शुरू कर देंगी. जो हर सेकंड में अरबो गणनाएं कर पाएगी. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी(एनयूडीटी)  में स्कूल ऑफ़ कंप्यूटिंग के प्रमुख ने इसकी जानकारी दी.





सुपर computer के क्षेत्र में सभी देश अलग अलग टाइप से उसे उन्नत कर रहे हैं. अमेरिका पहले ही कई सुपर कंप्यूटर बना चुका है और भारत भी क्षेत्र में कार्य कर रहा है.

Group - 2 (Sub- Group -3) Combined Recruitment Test - 2018 for Kanishath Apoorti officer , Matasya nirikshak and Other equivalent Posts 27th Mar 2018 2:00PM

1 उस्‍ताद अल्‍लाउद्दीन खान संगीत एवं कला अकादमी मध्‍यप्रदेश में कहां स्थित है ? उत्‍तर भोपाल 2 जबलपुर में , भारत-वियतनाम संयुक्‍त...